द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी व राजयोग मेडिटेशन शिविर का किया गया आयोजन…

द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी व राजयोग मेडिटेशन शिविर का किया गया आयोजन…

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला के दलसिंह सराय अनुमंडल में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र का उद्घाटन द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी व राजयोग मेडिटेशन शिविर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार ब्रह्माकुमारी सेंटर संचालिका रानी दीदी, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सुरेका, एस.डी.एम. विष्णु देव मण्डल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज किशोर पांडे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सी.पी. गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार सुरेका, समस्तीपुर से आए बी.के. कृष्ण अग्रवाल, सहरसा सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र संचालिका रानी दीदी ने कहा कि आज लोग शांति की तलाश में है और परमात्मा शांति के सागर में आकर शांति की दुनिया स्थापन करने का भागीरथ कार्य कर रहे हैं।

हम परमात्मा की संतान जब स्वयं को आत्मा समझ कर परमात्मा से अपना संबंध जोड़ते हैं तो हमारे जीवन में सुख शांति स्वत: आने लगती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.डी.एम. विष्णुदेव मंडल ने कहा कि आज के तनाव भरे युग में लोग शांति की तलाश में हैं और दलसिंहसराय में नए सेवाकेंद्र के खुलने से निश्चित रूप से यहाँ के लोगों की वो तलाश पूरी होगी।

शिवरात्रि के पूर्व द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का आयोजन एक छत के नीचे करने पर उन्होंने संस्थान को बधाई दी और भक्तजनों के लिए इसे सुनहरा अवसर बताया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज किशोर पांडे ने नए सेवाकेंद्र के खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने से हमारे विचारों में सकारात्मकता आती है और हम स्वयं को नकारात्मकता से दूर रख पाने में सक्षम हो पाते हैं।
स्नेहा बहन ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति कराई व अपने उद्बोधन में कहा कि राजयोग हमारी सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। इसके अभ्यास से हमारा मन शक्तिशाली होता है और हमारा जीवन सदा के लिए तनावमुक्त व ख़ुशनुम: बन जाता है। इसका तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण मेन रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में 5 फरवरी से प्रातः 8 बजे, अपराह्न 3 बजे, 5 बजे और 7 बजे चार सत्रों में दिया जायेगा। उन्होंने शहरवासियों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि बोल बम सेवा समिति परिसर में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन भक्तगण आज से लेकर 9 फरवरी तक प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक कर सकते हैं। स्वागत भाषण बी.के. सविता बहन (प्रभारी), समस्तीपुर सेवाकेंद्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख व्यवसाई विनोद कुमार सिंह ने किया।

संचालन समस्तीपुर से पधारे बी.के. कृष्ण अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीत कुमार सिंह, विवेक विशाल, पुरुषोत्तम सुरेका, समिति के उपाध्यक्ष भुवन सिंह, सुशील कुमार चमड़िया, रमेश चांदना, सतीश चांदना, शिवकुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button