थाना दिवस पर भूमि विवाद का हुआ निवटारा

थाना दिवस पर भूमि विवाद का हुआ निवटारा

जे टी न्यूज,खजौली:
खजौली थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान एवं सीओ मनीष कुमार ने की।

जिसमें खजौली थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये हुए भूमि विवाद के फरियादियों को बयान कलमबद्व किया गया । दोनों पक्षों को बुलाकर कागजात देखी गई। जिसमें कसमा मरार गांव निवासी लीला देवी एवं राशेन्द्र सहनी के बीच भूमि विाद था। दोनो पक्षों के बयान को कलमबद्व किया गया।

 

सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित की गई। वहीं गोबरौड़ा गांव निवाी नवीन कुमार चैधरी एवं सुक्की गांव निवासी उतिमलाल राम के बीच भूमि विवाद को भी सुना गया। मौके पर सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button