आरजेडी कार्यालय में “कार्यकर्ता मिलन सह दही-चूड़ा भोज “ आयोजित

आरजेडी कार्यालय में “कार्यकर्ता मिलन सह दही-चूड़ा भोज “ आयोजित

पूर्व सासंद सरफराज आलम सहित बृहद पैमाने पर लोगों ने भोज का लिया आनंद

 

जे टी न्यूज, फारबिसगंज :

राष्ट्रीय जनता दल,फ़ारविसगंज परिवार द्वारा मकरसंक्रांति के अवसर पर राजद कार्यालय,फ़ारविसगंज में “कार्यकर्ता मिलन सह दही-चूड़ा भोज “ का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ अविनाश आनंद के आयोजन तथा जिला 20सूत्री सदस्य अमित पूर्वे ,पूर्व प्रधान महासचिव अरुण यादव के नेतृत्व एवं वरिष्ठ राजद नेता क्रांति कुँअर के संरक्षण में दही चूड़ा भोज का आयोजन बृहद पैमाने पर किया गया। इस भोज में फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ कई प्रखंडों एवं जिला के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी ने भाग लिया एवं एक दूसरे को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।राजद युवा नेता सह प्रदेश उपाध्यक्ष,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अविनाश आनन्द ने बताया कि राजद की परिपाटी रही है कि मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्त्ता एवं आमजन के बीच दही,चूड़ा,तिलकुट,शक्कर,सब्जी का भोज कर कार्यकर्ताओं के बीच मिठास बाँटकर उनके बीच वैचारिक मेल जोल बढ़ाया जाय।इसी परिप्रेक्ष्य में हर साल के तरह इस साल भी राजद परिवार फ़ारविसगंज द्वारा दही-चूड़ा भोज आयोजित की गयी।

 

इस भोज में पूर्व सांसद सरफराज आलम,प्रदेश महासचिव अरुण यादव,प्रदेश सचिव सुरेश पासवान,वरिष्ठ राजद नेता सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष क्रांति कुँअर,वरिष्ठ नेता अरुण यादव,नगर निकाय प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष वाहिद अंसारी,किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरविन्द विश्वास,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महानन्द विभु,जिला महासचिव मनोज मेहता,जिला प्रवक्ता द्वय जगदीश झा गुड्डू व रामनारायण विश्वास,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अमित पूर्वे,राजद के कर्मठ साथी राजेश यदुवंशी ,

नगर अध्यक्ष बेलाल अली,रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव,अररिया प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम,प्रखंड प्रधान महासचिव राजा अली,प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा,नौशाद आलम,देवेंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष संजीत मण्डल,रमेश कुमार,अखिलेश मिश्रा,नन्हें प्रियदर्शी,राजा पासवान,शुभम् कुमार,कुमार मंगलम,पंचायत अध्यक्ष अखिलेश मण्डल,अरुण कुमार,इबरार मुन्ना,विनोद यादव,मो.आबिद,राजेश विश्वास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button