रसोईया को कम से कम जीने लायक 18 हजार रूपया दे सरकार:- विनोद

रसोईया को कम से कम जीने लायक 18 हजार रूपया दे सरकार:- विनोद

जे टी न्युज, सहरसा : मिड डे मील वर्क्स रसोईया यूनियन सीटू सहरसा के बैनर तले सुपर मार्केट से रसोईया विरोधी सरकार के खिलाफ गगन चुंगी नारे के साथ प्रतिरोध मार्च निकालकर सहरसा जिला मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया रसोईया को संबोधित करते एमडीएम रसोईया यूनियन के राज्य अध्यक्ष कामरेड विनोद कुमार ने कहा बिहार और केन्द्र की सरकार गरीब विरोधी सरकार है

जबकि सभी एसकीम वर्कर्स के मानदेय बढ़ाया गया लेकिन रसोईया के साथ सरकार भेदभाव कर रही है भाजपा सरकार मंहगाई बेरोजगारी से ध्यान भटकाकर हिन्दू मुस्लिम का कार्ड खेल रहे हैं रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने उनका मानदेय 1650 रूपया से बढ़ाकर कम से कम जीने लायक 18 हजार रूपया करने आदि मांगों को सरकार पुरा नही किया तो बिहार विधानसभा को घेरेंगे।

और पुरे बिहार में रसोईया का हड़ताल करेंगे। वहीं एमडीएम रसोईया यूनियन जिला सचिव व्यास प्रसाद यादव ने कहा रसोईया को साल में दो जोड़ा ड्रेस दिया जाए, सभी स्कूलों में पुनः भोजन तैयार करने कि मांग किया और मृतक रसोईया के परिवार पुनः स्कूल में बहाली करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया कहा सरकार हमारी मांगे को पूरा नहीं किया तो हम सभी रसोईया भाईयों बहनों सरकार को ईट से ईट बजा देंगे।

वहीं माकपा जिला सचिव सह पूर्व मुखिया रणधीर यादव ने रसोईया की मांगों को समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के उपर बड़ा हमला बोला कहा केन्द्र और राज्य सरकार रसोईया के साथ ना इंसाफी कर रहे हैं जबकि इसी देश के अन्दर केरल है जहां रसोईया को आठ हजार दे रहे हैं तो बिहार में क्यों नहीं देते हैं जबकि बिहार विधानसभा सत्र के दौरान हमारी पार्टी और वामपंथी पार्टी कांग्रेस के विधायक रसोईया के मांगों पर सरकार से मिलें सरकार ने वादा किया था कि हम रसोईया के मानदेय को बढ़ाएंगे लेकिन कुछ नहीं किया तो हम रसोईया के मांगों को लेकर सड़क से सदन तक आन्दोलन को समर्थन देने और बिहार विधानसभा में रसोईया के मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।

अन्य नेता ने प्रदर्शन को संबोधित किया उपस्थित रसोईया यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद यादव डोमी पासवान, मोहम्मद अली, गुरूदेव शर्मा रामचंद्र यादव, धीरेन्द्र साह, निर्मल कुमार, कैलाश स्वर्णकार, अनिता देवी,मंजू देवी,कैली देवी,राधा देवी, शांति देवी, कुलानन्द कुमार आदि ने संबोधित किया।

 

Related Articles

Back to top button