बीआरसी पर रसोईया की धरना की सफलता को लेकर चलाया रसोईया संपर्क अभियान

बीआरसी पर रसोईया की धरना की सफलता को लेकर चलाया रसोईया संपर्क अभियान

 

जे टी न्यूज़, ताजपुर/समस्तीपुर : रसोईया को 10 हजार रूपये मानदेय देने,

राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर 20 जनवरी को बीआरसी ताजपुर पर आहूत धरना को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सघन रसोईया संपर्क अभियान चलाया गया।

 

अभियान का नेतृत्व बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ, ऐक्टू के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता, प्रखंड संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने किया।

 

मौके पर प्रखंड संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले महीने सरकार हड़ताल के दौरान आश्वासन पर एक महीने के लिए हड़ताल स्थगित कर दिया गया था लेकिन इस एक महीने में सरकार रसोईया का मानदेय बृद्धि की घोषणा नहीं की।

फलतः रसोईया संघ सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। इसकी पहली कड़ी के बतौर 20 जनवरी को बीआरसी पर धरना दिया जाएगा। नेताओं ने नगर एवं प्रखंड की रसोईया से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर घरना को सफल बनाने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button