उपराष्ट्रपति ने किया पूर्व सीएमडी को सम्मानित 

उपराष्ट्रपति ने किया पूर्व सीएमडी को सम्मानित

 

जे टी न्यूज, मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के महथा गांव निवासी विद्युत पावर ग्रिड के पूर्व सीएमडी इंदुशेखर झा को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने व्यक्तिगत नेतृत्व श्रेणी के स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार सार्वजनिक उद्यमों के स्थायी सम्मेलन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

कार्यक्रम 18 जनवरी को प्लेनरी हाल, विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह व्यक्तिगत नेतृत्व श्रेणी का पुरस्कार है। यह ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान है। सीएमडी पद से अवकाशोपरांत उन्हें विद्युत विनियामक का सदस्य बनाया गया था।

शुक्रवार को उन्होंने उक्त पद से अवकाश ग्रहण किया है। वर्तमान में वे सेंट्रल इलेक्ट्रिक रिसर्च कमीशन भारत सरकार के सदस्य भी हैं। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में विधायक मीना कामत,

पूर्व विधायक उमाकांत यादव, प्रो. हरिश्चंद्र यादव, विष्णुदेव भंडारी, अजय झा, शकील अख्तर, रामावतार यादव, हरिनारायण यादव, अमरबहादुर कामत, रामाशीष पासवान, भोगेंद्र यादव, रामचंद्र यादव,

नवलकिशोर झा,युगल किशोर झा,रामचंद्र ठाकुर, रामसागर साह, आनंद कुमार, रामदेव यादव, प्रेमनाथ गोसाईं, आशीष चंद्र झा आदि के नाम शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button