शताब्दी कर्पूरी जयंती में भाग लेंगे जदयू के सैकड़ो कार्यकर्ता

शताब्दी कर्पूरी जयंती में भाग लेंगे जदयू के सैकड़ो कार्यकर्ता

जे टी न्यूज,खजौली :जदयू पार्टी कार्यालय पर शनिवार को ब्रांच के प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निदेश पर शताब्दी कर्पूरी जयंती मानने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

जिसमें कार्यक्रम की सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई। पटना के वेटरनरी कॉलेज पटना में आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाली शताब्दी कर्पूरी जयंती मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं को भाग लेने की अपील की गई।

प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि खजौली प्रखंड से 23 जनवरी की संध्या 5 बजे पांच बस से जदयू के सैकड़ो कार्य करता पटना के लिए रवाना होंगे। उन्होंने जदयू कार्य करता को समय से खजौली से खुलने वाली बस से जाने के लिए आने की अपील की है।

 

मौके पर जिला जदयू कार्यक्रम प्रभारी राज कुमार झा, प्रखंड़ जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम चलित्तर सिंह, जदयू नेता शत्रुघ्न राउत , डा. पवन कुमार सिंह, लक्ष्मण पंडित,धुरन दास,रामशोभित मंडल, कमलेश कुमार सिंह सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button