* का० कन्हैया की सभा में भागीदारी को लेकर आइसा का छात्र संपर्क अभियान- सुनीलआशीषआनंद

* का० कन्हैया की सभा में भागीदारी को लेकर आइसा का छात्र संपर्क अभियान- सुनील
आशीषआनंद
समस्तीपुर 17 फरवरी’::-19 फरवरी 11 बजे से समस्तीपुर कालेज के जीतवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में छात्र नेता कन्हैया कुमार की सभा की सफलता को लेकर छात्र संगठन आइसा द्वारा शहर के विभिन्न कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग इत्यादि जगहों पर सघन छात्र संपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान आइसा नेताओं ने छात्रों से बड़ी संख्या में भाग लेकर नागरिकता कानून के खिलाफ संविधान बचाओ- देश बचाओ की लड़ाई में शरीक होकर इस लड़ाई को तज करने की अपील की।

जिला अध्यक्ष लोकेश राज, सचिव सुनील कुमार, स्तुति, प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, दीपक यादव, शाहबाज न्याजी, मो० फरमान, राजू कुमार झा, मो० सुल्तान, साहिल, सन्नी, सोनू समेत अन्य आइसा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में भाग लिया।

जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड मैदान में कन्हैया की सभा में हजारों छात्र भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि जन गण मन यात्रा के दौरान देश बचाओ संविधान बचाओ सभा में कन्हैया मुख्य वक्ता के बतौर शरीक होंगे। जिला सचिव सुनील कुमार ने उक्त सभा में प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे।आर.के.राय/9431406262

Related Articles

Back to top button