विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, शिवसागर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय गडुरा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने किया एवं संचालन शिक्षक बीरेंद्र कुमार भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिवसागर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोनार पंचायत के मुखिया श्रीमती इंद्रावती देवी,

विद्यालय के भूमिदाता विश्वनाथ सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्यामा सिंह, विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामदुलार सिंह, समाजसेवी विनोद सिंह, विद्यालय पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, उच्च विद्यालय महुली के प्रधानाध्यापक अरविंद पांडेय, समाजसेवी शिवजी सिंह शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ आदि के बारे में बताया।

सभी वक्ताओं ने सरकार के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की। मौके पर शिक्षक संतोष पांडेय, आलोक कुमार, सुनील कुमार, दयाशंकर सिंह, चंदन कुमार, प्रमोद पांडेय, संजना कुमारी गुप्ता, सरोज कुमार सहित सैकड़ों अभिभावकगण शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button