परबत्ता में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

परबत्ता में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

जे टी न्यूज, खगड़िया :

प्रखंड में 75वां गणतंत्र दिवस शान से मनाया गया।शहर से लेकर गांव तक हर जगह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए वीर पुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने झंडोत्तोलन किया।

मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार मौजूद थे। नगर पंचायत परबत्ता के कार्यालय में मुख्य पार्षद अर्चना देवी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार, चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह आदि मौजूद थे।

आईसीडीएस कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने झंडोत्तोलन किया। परबत्ता थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कशिश ने झंडोत्तोलन किया। कुल्हड़िया पंचायत में मुखिया विभा देवी, सौढ़ उत्तरी पंचायत में मुखिया विनिता कुमारी, कबेला पंचायत में मुखिया बालकृष्ण शर्मा आदि ने झंडोत्तोलन किया।

Related Articles

Back to top button