नीतीश जी!इस बार जनता आपको नहीं बख्शेगी: मंज़र खान

नीतीश जी!इस बार जनता आपको नहीं बख्शेगी: मंज़र खान

 

नीतीश जी के कारनामे से बिहार शर्मसार है,बच्चा-बच्चा उन पर कमेंट कर रहा है

जे टी न्यूज, अररिया:

नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में अस्थिरता ला दी है। आगे जनता उनको नहीं बख्शेगी। यह जनता के हित में नहीं है। वो कई बार ऐसी हरकत कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की उम्र हो गई है। पिछले 19 साल से वह लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल

रहे हैं। एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उनकी यह हरकत उन्हें शोभा नहीं देती। ये बात अररिया लोकसभा क्षेत्र से आने वाले राजद के युवा नेता मंज़र खान ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता का परिवर्तन हो चुका है। नीतीश कुमार समाजवाद का चोला ओढ़ कर अवसरवाद की राजनीति करते हैं आज उनके कारनामे से बिहार शर्मसार है. बच्चा-बच्चा उन पर कमेंट कर रहा है.

उन्होंने कहा कि राजद में उन्हें इज्जत देने का काम किया था लेकिन वह सांप्रदायिकता की गोद में फिर से चले गए हैं. जो नीतिश कुमार कहते थे कि मर जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे आज फिर से वह सांप्रदायिक ताकत की गोद में चले गए हैं.

उन्होंने कहा कि पहले नीतीश कुमार कहते थे कि भाजपा इतिहास बदल रहा है, आज उन्हीं के साथ चले गए. आने वाले दिनों में बिहार की जनता उन्हें इसका जवाब देगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button