बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत…

ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 6 के निवासी स्वर्गीय नाथू साहनी का पुत्र और चौधरी साहनी का प्रपौत्र 12 वर्षीय अनिल कुमार और रघुनाथ साहनी का 9 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार आज दिनांक 1 मार्च 2020 को करीब 11:00 बजे बूढ़ी गंडक नदी जो

कि उसके घर से मात्र 500 फीट की दूरी पर तटबंध के निकट है, मैं स्नान करने गया और तैरने नहीं आने के कारण डूब गया।

जिसमें दोनों ही बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय एक बच्चे के द्वारा मृतक केे परिजनों कोो दी गई तब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

साथ ही पंचायत के मुखिया मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके  द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाने में दी गई। जहां से थाना तुरंत पहुंची।

स्थानीय तैराकों द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अग्रसर जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button