भारत बंद को सफल बनाने के लिए निकाला मसाल जुलूस–सी पी आई प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता

भारत बंद को सफल बनाने के लिए निकाला मसाल जुलूस–सी पी आई प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी 2024 को भारत बंद को सफल बनाने के लिए करगहर बाजार में बिहार राज्य किसान सभा,बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन,किसान महासंघ एवं सी पी आई के साथियों द्वारा करगहर विधानसभा के पूर्व सी पी आइ प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया ।सभी किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों व्यवसायियों एवं सभी आम जनों से अपील की गई कि भारत बंद को सफल बनाने में सहयोग करें। किसान नेता श्रीराम राय, खेत मजदूर नेता रामचंद्र राम, किसान महासंघ के नेता कामेश्वर सिंह, बिहार राज्य किसान सभा के नेता फेकू सेठ ,जगनारायण गुप्ता, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, खेत मजदूर यूनियन के नेता रामप्रसाद सेठ, श्री राम राम, राजवंश पासवान जितेंद्र पासवान, राम सुरेश बैठा ,रमजान अंसारी, पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, मदन पासवान, विश्वनाथ पासी , लक्ष्मण पासवान इत्यादि भाग लिए।

अंत में करगहर बाजार में नुक्कड़ सभा किया गया। मसाल जुलूस में शामिल सभी लोगों ने जोरदार समर्थन के साथ कल एकजुट होने का ऐलान किया।

Related Articles

Back to top button