21 से 23 फरबरी के बीच हो सकती है बारिश

21 से 23 फरबरी के बीच हो सकती है बारिश


जे टी न्यूज,पूसा (समस्तीपुर) : उत्तर बिहार के जिलों में 21 से 25 फरबरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में 21 से 23 फरबरी को आसमान में गरजनेवाले बादलों के बनने के साथ साथ उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की संभावना है। पूसा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 22 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में दो दिनों तक पछुआ हवा 05 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।22-23 फरबरी के आस पास पुरबा हवा भी चल सकती है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button