जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है:आशा सुमन

जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है:आशा सुमन

जे टी न्यूज, कटिहार: एनडीए प्रधान कार्यालय गामी टोला कटिहार में महिला जदयू जिलाध्यक्ष आशा सुमन की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला जदयू प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता रहीं।बिशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पूर्वे,सचिव मीना शर्मा रही। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि आगामी सरकार एनडीए की होगी। इसलिए मोदी सरकार के हाथ को मजबूत करने के लिए कटिहार में एनडीए उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी को भारी मतों से विजय बनाएं। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा सुमन ने कहा कि कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग जत्था डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं कर्मचारी पंचायत बार बैठक, संवाद एवं जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसमें एनडीए उम्मीदवार लाल चंद्र गोस्वामी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रही है। जदयू महिला जिला अध्यक्ष आशा सुमन, उपाध्यक्ष खुशबू देवी, महासचिव मीरा देवी, सचिव राखी देवी,कदवा प्रखंड अध्यक्ष माला देवी, डंडखोरा के अध्यक्ष रेनू चौहान, बारसोई के कल्याणी देवी, अहमदाबाद प्रतिमा देवी, हसनगंज सरिता देवी, बलरामपुर आशा देवी, आजमनगर रुबाब जमी, चमेली नीतू कुमारी, बरारी प्रियंका कुमारी, मनसाही रीना देवी, मनिहारी मनीषा कुमारी, प्राणपुर रश्मिता कुमारी,कटिहार जुली कुमारी, कुर्सेला डैजी कुमारी ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button