गाड़ियों के दिव्यांग कोचों में चलाया गया विशेष अभियान

गाड़ियों के दिव्यांग कोचों में चलाया गया विशेष अभियान

 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: रेलवे प्रशासन ने दिव्यांग यात्रियों को सुविधा प्रदान करने तथा दिव्यांग कोचों में अनाधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल में 01 सप्ताह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है| इस अभियान में टिकट जाँच कर्मियों द्वारा दिव्यांग कोचों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाया जायेगा|

इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2024 को समस्तीपुर मंडल के बिभिन्न स्टेशनों से प्रस्थान/गुजरने वाली गाड़ियों के दिव्यांग कोचों की जाँच की गयी| जाँच के दौरान सामान्य यात्री जो अनाधिकृत रूप से दिव्यांग कोचों में यात्रा करते हुए पाए गये उनसे नियमनुसार निर्धारित जुर्माने की राशि ली गयी तथा उन्हें किसी अन्य कोच में आगे की यात्रा करने के निर्देश दिया गया | रेलवे प्रशासन द्वारा इस प्रकार के अभियान चलाये जाने की दिव्यांग यात्रियों ने सराहना की तथा बताया की सामान्य यात्रियों द्वारा दिव्यांग कोच में आ जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पडता था परन्तु आज हमारी सुखद रहेगी|

Related Articles

Back to top button