पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेश गुम हुए दो मासूम को परिजनों को सौंपा

पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेश गुम हुए दो मासूम को परिजनों को सौंपा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): करगहर पुलिस मानवता धर्म की मिसाल पेश करते हुए गुम हुए दो मासूम को परिजनों को सौप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत धनेज निवासी विकास कुमार की लड़की देविका कुमारी बाजार में गुम हो गई थी। माता पिता का साथ छूट गया था। लड़की रोते हुए बाजार में घूम रही थी। लड़की को बरामद कर पुलिस ने माता पिता को हवाले कर दिया।

परिवार वाले फूले नहीं समाएं। दूसरा ग्राम कुशुडी थाना दरीगांव आकाश कुमार करगहर अपने नाना रिंकू यादव के घर आया था। रोते-रोते किसी तरह बजार आ गया था। जिसे पुलिस बरामद कर परिजनों को लौटा दी। लड़का का पिता ओमप्रकाश यादव माता सोनम देवी बताया गया है। मामले की जानकारी उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार के द्वारा प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button