काॅलेज कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्राध्यापिका के निधन पर की शोक सभा

काॅलेज कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्राध्यापिका के निधन पर की शोक सभा

जे टी न्यूज, मधुबनी:
लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित एसएमजे काॅलेज के कर्मियों ने हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा रह चुकी डाॅ. आशा सिन्हा के निधनोपरांत शोकसभा कर संवेदना प्रकट की है। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उनका निधन शुक्रवार को दिन के बारह बजे हो गया। वह 66 वर्ष की थी। संवेदना प्रकट करनेवालों में प्राचार्य प्रो.रामप्रसाद सिंह, पूर्व डॉ.जगदीश प्रसाद, शासीनिकाय के सचिव डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ झा, डाॅ. अश्विनी कुमार, प्रो.गौरीशंकर, डॉ. कृष्णदेव राय, प्रो.बालगोविन्द सिंह, प्रो. शीतल मंडल, प्रो.शंभूनाथ, डाॅ.रामदयाल यादव, प्रो. हरिनारायण यादव, शिक्षक प्प्रोरतिनिधि भोला महतो, प्रो.शंभूनाथ यादव, अशोक सिंह, नवीन ठाकुर, बेचन कामत समेत अन्य काॅलेज कर्मी शामिल हैं। शासीनिकाय के सचिव डाॅ. सिंह ने कहा कि उन्होंने हिन्दी विभाग में रहकर बेहतर तरीके से अध्ययन- अध्यापन के कार्यों का निष्पादन किया। प्राचार्य प्रो.रामप्रसाद सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल सराहनीय रहा था। शिक्षक प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने हमेशा पठन- पाठन को प्राथमिकता देकर काॅलेज को आगे बढ़ाया। पूर्व प्राचार्य डाॅ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि उसने विभागाध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए दायित्व का निर्वाह किया। डाॅ.रामदयाल ने कहा कि काॅलेज को प्रगति के पथ पर ले जाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। वे सहज, शालीन व सौम्य स्वभाव की महिला थी। उनकी दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए लोगों ने प्रभु से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button