मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, बाहर से आने वालों बिहारियों के लिए सीमावर्ती जिलों में बनेंगे कैंप…।

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, बाहर से आने वालों बिहारियों के लिए सीमावर्ती जिलों में बनेंगे कैंप…


ठाकुर वरूण कुमार
पटना::- बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैंप बनाने के निर्देश दिए हैं। ये कैंप बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए जाएंगे। इस कैंप में दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को रखा जाएगा। इस कैंप में इनके रहने-खाने और दवा का पूरा इंतजाम होगा।

ज्ञात हो कि लॉक डाउन की घोषणा के बाद देश के कोने-कोने में फैले बिहार के लोग अपने राज्य लौटना चाहते हैं। लेकिन लॉक डाउन की वजह से इन्हें सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिसके बाद कुछ तो पैदल निकल गए और कुछ वहीं इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को एक अफवाह के बाद दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टैंड पर लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा है। जिससे यहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मजदूरों को भेजने के लिए बसों की व्यवस्था भी की थी, लेकिन इस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इन मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया तो लॉक डाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा। अगर एक भी संक्रमित मरीज शहर से गांव आ गया तो यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। इसी विषय पर लौट रहे मजदूरों को देखते हुए नीतीश कुमार ने सीमावर्ती जिलों में राहत कैंप बनाने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button