जन वितरण विक्रेता के खिलाफ आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया बवाल, अनाज नहीं वितरण करने का लगाया आरोप…।

ठाकुर वरुण कुमार।

ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ध्रुवगामा के डीलर अनिल राम के यहां उपभोक्ताओं ने जमकर बवाल काटा। पोषक क्षेत्र के लोगों को अनाज नहीं दिए जाने के शिकायत को लेकर लोग डीलर के दरवाजे पर ही हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया राजेश कुमार को फोन से दी। इस बीच यह सूचना एमओ को भी दी गई।जिसके बाद उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए अनाज लेने की ताकीद दी। जिस पर ग्रामीणों ने निश्चित दूरी बनाकर अनाज वितरण का अनुरोध किया।

तो डीलर ने पुनः आज खाद्यान्न बांटने से इनकार कर दिया। इससे मुखिया राजेश कुमार ने 2 दिनों के भीतर अनाज वितरण नहीं होने की स्थिति में जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। इस बीच जमा लोग लगातार बवाल काटते रहे लेकिन डीलर द्वारा अनाज नहीं वितरित किया गया। मौके पर एमओ को बुलाने के लिए लोगों द्वारा दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन एमओ घटना स्थल पर नहीं पहुँचे और लोग उनके आने की मांग करते रहे। हालांकि एमओ दूसरे जगह कार्य व्यवस्था का हवाला देकर मौके पर नहीं पहुंचे। इस बाबत एमओ राकेश रंजन का बताना है, कि सरकार के निर्देशानुसार सभी डीलरों को खाद्यान्न ससमय वितरण कर देना सुनिश्चित है।

वहीं डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को अनाज नहीं दिये जाने पर जितने मुँह उतनी बातें हो रही थीं। उपभोक्ताओं की माने तो एक दिन पहले डीलर के दरवाजे पर अनाज की बोरी देखा गया था। लेकिन आज लेने के लिए आये तो नहीं दिया गया इस बात पर सभी उपभोक्त बबाल करने लगे। सुत्रों की माने तो डीलरों की मनमानी एमओ की मिली भगत से ही खाद्यान का घपला किया जाता है। इसमें कोताही बरतने वाले सभी डीलरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button