लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार, 6 पर केस,मामला जसीडीह थाना

लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार, 6 पर केस,मामला जसीडीह थाना

संजीव मिश्रा

देवघर/झारखंड: लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में जसीडीह पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर छह व्यक्तियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी डी एन आजाद ने बताया कि रविवार देर रात सुल्तानगंज-देवघर मुख्य पथ पर पुलिसदल गश्ती के दौरान नैयाडीह गांव के पास मुख्य सड़क पर छह व्यक्ति को देखकर पुलिस ने गाड़ी रोक कर पूछताछ की कोशिश की लेकिन गाड़ी रुकते हैं सभी व्यक्ति पुलिस देखकर भागने लगे।

उसी क्रम में देवघर कुंडा थाना निवासी रामनारायण सिंह भागने की क्रम में वह गिर पड़ा।

पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि सभी व्यक्ति नैयाडीह निवासी विनोद पंडित के आदमी था।

पुलिस ने दो नामजद समेत चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार को बांड भरवाकर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button