मुख्य चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लोजपा (आर) समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल

मुख्य चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित / लोजपा (आर) समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल जे टी न्यूज़ , दिल्ली : दिल्ली में मुख्य चुनाव आयोग के द्वारा राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिस प्रशिक्षण शिविर में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह सम्मिलित हुए। लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के द्वारा प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह को प्रशिक्षण शिविर में अपनी बात रखने के मौका मिला। इस कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। अनुपम कुमार सिंह ने कहा की यह मौका समस्तीपुर जिला अध्यक्ष को मिलने पर समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को बहुत बहुत शुभकामना एवं बधाई। उन्होंने कहा की यह गौरव की बात है किसी जिला अध्यक्ष को प्रतिनिधि के रूप में भाषण देने का मौका मिला है। इसके लिए समस्तीपुर के लोजपा (आर) के समस्तीपुर के कार्यकर्ता बहुत ही खुशी महसूस कर रही है। इस के लिए राजकिशोर हजारी ,मनोज कुमार सिंह, सुशील कुमार झा, अरुण कुमार झा, सुमित सिंह, रीना साहनी, संजीव कुमार सिंह, किशोर पोद्दार, राकेश साहू, मुकेश कुमार सिंह, कुमार पासवान, प्रदीप सिंह, राजकुमार पाल, रामेश्वर सिंह कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button