पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एनडीए ने ठनिकाला कैंडल मार्च आतंकियों के खिलाफ जताया आक्रोश
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एनडीए ने ठनिकाला कैंडल मार्च
आतंकियों के खिलाफ जताया आक्रोश

जे टी न्यूज, खगड़िया:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भाजपा एवं लोजपा सहित एनडीए ने शनिवार को राजेंद्र चौक से स्टेशन चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष शिवराज यादव एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। कैंडल मार्च में शामिल नेताओं के द्वारा जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादी होश में आओ, हिन्दुस्तान जिंदाबाद,मृत पर्यटक अमर रहे तथा पीएम मोदी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं आदि गगनभेदी नारे लगाए गए।

कैंडल मार्च के दौरान जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने पहलगाम हमले को अमानवीय और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इस घटना से हर भारतीय का खून खौल उठा है। हमारी सरकार आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से देगी।” उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री , भाजपा के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय एवं लोजपा प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कहा, “निर्दोष नागरिकों पर हुए इस बर्बर आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध और आहत है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमलावरों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई कर दुनिया को सख्त संदेश दिया जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च में शामिल नेताओं ने स्टेशन चौक स्थित आजादी के दीवाने चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निकट कैंडल मार्च का समापन किया। उन्होंने
जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की अपील की।

मार्च के अंत में एनडीए नेताओं ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर सशक्त संदेश देने की प्रतिबद्धता जताई।
कैंडल मार्च में जदयू से जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल,दीपक सिन्हा, डॉ विद्यानंद दास, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अनिल जायसवाल, नीलम वर्मा, निर्मला कुमारी, प्रभाकर चौधरी मन्टून , अविनाश पासवान,जिला महासचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष सुबोध यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहाव उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, ललित चौधरी, जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, वीरेंद्र पासवान, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजीव ठाकुर, नरेश कुमार, रंजन कुमार शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों में क्रमशः
जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर इंदु भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री नंदू साह, उपाध्यक्ष प्रमोद साह, आलोक विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, अजय चौधरी, अक्षय शूरी, रितेश शर्मा, अमृतांश जायसवाल, मुस्कान शर्मा शामिल थे।
वहीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास से क्रमशः प्रदेश महासचिव रतन पासवान, जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, सरून पासवान, रोशन पासवान, रविंद्र पासवान, अंजनी किशोर, प्रियांशु कुमार पासवान, मोना गांधी, पिंकेश कुमार पासवान, शाहबाज आलम एवं हम के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज सदा आदि सैकड़ो की संख्या में एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल रहे।