आरएनएआर कॉलेज में एआईएसएफ की नई कमिटी गठित गौरव बने संयोजक

आरएनएआर कॉलेज में एआईएसएफ की नई कमिटी गठित गौरव बने संयोजक जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : आरएनएआर कॉलेज समस्तीपुर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें गौरव को सर्वसम्मति से संयोजक चुना गया। कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में छात्रों की उपस्थिति में कमिटी का गठन हुआ, जहां छात्रहितों और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एआईएसएफ के जिला सह सचिव अभिषेक आनंद तथा अन्य छात्र नेताओं की उपस्थिति रही। उन्हीं की देखरेख में गौरव को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।अपने संबोधन में गौरव ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और कॉलेज प्रशासन से संवाद कर समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। उन्होंने छात्र एकता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।मौके पर कई छात्र प्रतिनिधि व संगठन के सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित कमिटी में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। बैठक के अंत में सभी छात्रों ने संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।मौके पर कृष्णा कुमार,अभिमन्यु कुमार ,प्रिंस कुमार सौरभ कुमार,कौशल कुमार ,निलेश कुमार,अजय कुमार,अनुज कुमार,अविनाश कुमार ,शुभम कुमार,आदित्य कुमार , सोनू कुमार ,राजू कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button