विभूतिपुर प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के मद्देनजर हुई विशेष बैठक
विभूतिपुर प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के मद्देनजर हुई विशेष बैठक
जे टी न्यूज, विभूतिपुर: आज प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर के पुस्तकालय भवन में प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के मुद्दे पर एक विशेष बैठक संपन्न हुईं जिसकी अध्यक्षता मनोज कुशवाहा ने की l इस बैठक में पंचायत अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रतिनिधियों ने भाग लिया l निर्विरोध रुप से दूसरी बार भी रबीन्द्र कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चयनित घोषित किया गया lकार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखीं गईं l इस बैठक मे सत्येंद्र कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष, मुकेश पूर्व , जिला अध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ , ममता कुशवाहा, अनीता कुमारी , डाक्टर प्रमोद, तिलों यादव , मोहम्मद जियाउद्दीन, रामाशीष यादव, मदन सहनी , महेश महतो , शशि भूषण सिंह, उमेश पंडित , मोहम्मद कलाम, सिया राम राय, अशर्फी राम आदि उपस्थित थे l

