महाविद्यालय के संस्थापक सह संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव को इतिहास के पन्नों में नहीं मिला सम्मान : प्राचार्य
केपी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
महाविद्यालय के संस्थापक सह संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव को इतिहास के पन्नों में नहीं मिला सम्मान : प्राचार्य
केपी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
छात्रों व शिक्षकों ने प्रस्तावना का किया वाचन, परिचर्चा में रखे

केपी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
जे टी न्यूज, मुरलीगंज, मधेपुरा
केपी कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार झा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की उत्कृष्टता, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि संविधान दिवस मनाने का निर्णय 11 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महाविद्यालय के संस्थापक कमलेश्वरी प्रसाद यादव संविधान सभा के सदस्य थे, लेकिन इतिहास के पन्नों में उनके योगदान को वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आज़ाद ने किया। उन्होंने संविधान के ऐतिहासिक विकास 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट से लेकर संविधान निर्माण अधिनियम तथा डोमिनियन स्टेट की अवधारणा तक पर विस्तृत जानकारी साझा की। इसके बाद डॉ. निमिषा राज, डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. अवधेश ब्याहुत, डॉ. विकास कुमार सिंह और डॉ. सुशांत सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं में रिमझिम कुमारी, अंकित राज, शिवानी कुमारी, पुतुल कुमारी, निक्की कुमारी और अमन कुमार ने भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने संविधान के प्रति निष्ठा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
