कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन
कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सामाजिक संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, अख्तियारपुर के कार्यकर्ताओं के चेहरे आज उस समय खिल उठे, जब संस्था के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर चौरसिया जी ने खुद आगे आकर उनकी जमीनी दिक्कतों को समझा। क्षेत्र में लगातार बदल रहे मौसम, चिलचिलाती धूप और अचानक होने वाली बारिश के बीच काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री गौरीशंकर चौरसिया जी के हाथों सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले बैग, मजबूत छाते और पानी को लंबे समय तक ठंडा रखने वाली वातानुकूलित (इंसुलेटेड) बोतलें प्रदान की गईं। सामग्री वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जी ने कहा, हमारे कार्यकर्ता हीं संस्था की असली ताकत हैं। वे हर मौसम में समाज के विकास के लिए फील्ड में डटे रहते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है। यह सामग्री उन्हें काम के दौरान मौसम की मार से सुरक्षित रखने में मदद करेगी। इस व्यावहारिक उपहार को पाकर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और अध्यक्ष जी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन जरूरी चीजों से न सिर्फ उन्हें फील्ड में काम करने में आसानी होगी, बल्कि उनका मनोबल भी दोगुना हो गया है। मौके पर प्रेरणा कुमारी, वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, रविन्द्र पासवान, रामप्रित चौरसिया हर्ष मोहन कुमार, प्रवीण कुमार और कंचन कुमारी उपस्थित थे।


