चोरों की मनसुबा सातवें आसमान पर थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में हुई लूट
चोरों की मनसुबा सातवें आसमान पर थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में हुई लूट
जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास), एन बाबा :

जिला रोहतास के बड़हरी बाजार में लगभग 1:00 बजे देर रात चोरों ने स्वर्ण व्यवसायी की दुकान लूट ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह 4:00 बजे लोग टहलने निकले तो देखें की शटर उखड़ा हुआ है और पूरी सामान बिखरा पड़ा है। ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । वही स्वर्ण व्यवसायी कमलेश कुमार व अंकुर ने बताया कि प्रतिदिन की भांति दुकान को अच्छी तरीके से बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह जब हल्ला सुना तो अपने दुकान पर आया और देखा कि मेरे दुकान का सारा सामान चोरों ने लूट लिया। बताया कि लगभग 20-22 लाख की संपत्ति चोरों ने लूटा है। दुकानदार कमलेश व अंकुर कुमार रोते-रोते बेशुद्ध हो जा रहा है। सोचने वाली बात यह है कि थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर इतना खौफनाक घटना का अंजाम किसने दिया। चोरों की मनसुबा सातवें आसमान पर हिम्मत कैसे हुई पास में थाना रहते हुए जरूर कहीं ना कहीं प्रशासनिक चूक हुई है। इधर घटना की खबर सुनते ही फौरन बड़हरी थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गहरी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीसी कैमरा खगाल रही है। सीसी कैमरा में चोरों की पूरी करामात कैद हो गई है। कैमरा में 12 चोर दिखाई दे रहें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमरे में एक चौकीदार भी दिखाई दिया है। और पिछले गली से चोर घुस कर घटना का अंजाम देकर बाजार से कट कर किसी तरह से भाग निकले। लेकिन कमरे में चौकीदार को दिखाई देने के 10 मिनट बाद ही चोरों का तस्वीर दिखाई दे रही हैं। अब देखना यह है कि इन चोरों को पकड़ने में पुलिस कहां तक कामयाब होती है। ऐसे बड़हरी बाजार में फिलहाल हुई लूट की वारदात से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।


