हरिद्वार में मुंगेर विश्वविद्यालय के 4 स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
हरिद्वार में मुंगेर विश्वविद्यालय के 4 स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

जे टी न्यूज़, मुंगेर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार के पत्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ(उत्तरप्रदेश) द्वारा दिनांक 22 से 28 फरवरी , 2026 तक देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में सहभागिता हेतु बिहार के दो विश्वविद्यालय के 10 एनएसएस स्वयंसेवकों को सहभागिता करनी है। बिहार के दो विश्वविद्यालय की सूची इस प्रकार है :-
1. पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय, पटना
2. मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय से चार स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवकों की सूची इस प्रकार है :-
1. प्राची कुमारी – आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर (योगा एवं भाषण)
2. अभिलाषा कुमारी-आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर (नृत्य एवं गायन)
3. .राजदीप शर्मा- जेआरएस कॉलेज, जमालपुर (पेंटिंग एवं हस्तशिल्प)
4. संतोष कुमार -आरडी कॉलेज, शेखपुरा (अभिनय, नृत्य)

राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यकम, शैक्षणिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है। सहभागिता हेतु उन्हीं स्वयंसेवकों का चयन किया गया है जो माई भारत पोर्टल पर राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत हैं। इसके अलावा स्वयंसेवक को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, (कजरी व झूमर नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, लोकनृत्य एवं लोकगीत आदि) क्षेत्रीय हस्त शिल्प, भाषा में निपुण तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रतिभावान कौशल और नेतृत्व क्षमता रखते हैं। प्रतिभागियों को दिनांक 21फरवरी, 2026 के शाम को शिविर स्थल पर पहुँचना है। चयनित प्रतिभागी ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय से शिष्टाचार मुलाकात की।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में से मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन गर्व की बात है । यह चयन ही नहीं बल्कि प्रतिभा का सम्मान है। कुलपति महोदय का नेतृत्व क्षमता और कार्यक्रम समन्वयक की मेहनत ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अपनी पहचान बनी है।सभी स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय द्वारा ससमय सुविधाएं प्रदान की जाएगी।मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयन किया है।मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों की सहभागिता राष्ट्रीय पटल पर वृद्धि हुई हैं। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ) संजय कुमार ने संदेश के माध्यम से कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर में गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026, राष्ट्रीय एकता शिविर और एडवेंचर कैंप, शोध टीम इत्यादि में मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन एनएसएस की सक्रियता का परिणाम है।इस सफलता पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, डॉ मनोज मंडल,डॉ प्रियजन तिवारी, डॉ अंशु राय, डॉ सूरज कोनार डॉ कुंदन लाल, डॉ संजय मांझी, संबंधित कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिजेंद्र कुमार, डॉ देवराज सुमन , और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ,डॉ संजीव कुमार ,डॉ नवलता ने बधाई दिया। कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार और सौरव शांडिल्य द्वारा आज स्वयंसेवकों का दस्तावेज सत्यापन किया गया उसके बाद चयनित सूची को क्षेत्रीय निदेशालय पटना भेज दी गई।



