अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 14 वा राष्ट्रीय सम्मेलन 25-28 जनवरी को हैदराबाद में होगी आयोजित
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 14 वा राष्ट्रीय सम्मेलन 25-28 जनवरी को हैदराबाद में होगी आयोजित

जे टी न्यूज, पटना: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 14 वा राष्ट्रीय सम्मेलन 25-28 जनवरी को हैदराबाद में भाग लेने के लिए बिहार से एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी के नेतृत्व में 15 प्रतिनिधि एंव दो दर्शक, दो केन्द्रीय कमिटी सदस्य कुल 19 सदस्य आज दानापुर , सिकन्दरा बाद एक्सप्रेस से रवाना हुई है।
सम्मेलन के मौके पर पुरे देश भर से 1000 से अधिक महिला प्रतिनिधि भाग लेगी। देश के अन्दर बढती महिला हिंसा, गैर बराबरी के खिलाफ, मनुवादी और सम्राजवाद के विरुद्ध और सम्मेलन में चर्चा करके प्रस्ताव लिया जाऐगा
बिहार में भाजपा जदयू सरकार में अपराध की घटना में बृद्धि, बलात्कार, और हत्या, पटना में नीट छात्रा के साथ बर्बर अत्याचार, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर भी प्रस्ताव पारित किया जाऐगा।

