मंडल कारा समस्तीपुर में कारा कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
मंडल कारा समस्तीपुर में कारा कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: मानवता और सामाजिक दायित्व की भावना को साकार करते हुए मंडल कारा समस्तीपुर में अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा के नेतृत्व में कारा कर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर का शुभारंभ कारा अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक चिकित्सा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।कार्यक्रम में कारा कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा दर्जनों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षक उपचार में उपयोगी सिद्ध होगा।

अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है।कारा प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा सके।अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं धन्यवाद देकर सम्मानित किया गया।


