फारबिसगंज में गोलीकांड का खुलासा, टॉप-10 अपराधी संतोष गोस्वामी गिरफ्तार
फारबिसगंज में गोलीकांड का खुलासा, टॉप-10 अपराधी संतोष गोस्वामी गिरफ्तार

जे टी न्यूज, फारबिसगंज/अररिया:
17 फरवरी 2026 की रात कॉस्मेटिक दुकान संचालक अरुण केसरी को गोली मारकर लूट की कोशिश मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल संतोष गोस्वामी (30) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसे एक लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ मो. नसरूल के घर से पकड़ा। छापेमारी में वहां से तीन अन्य देसी पिस्टल, एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल का मैगजीन तथा 7.65 बोर के दो खोखे भी बरामद हुए। घटना में शामिल दूसरा आरोपी मो. नसरूल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार संतोष गोस्वामी पर विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई फारबिसगंज थाना कांड संख्या 85/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत की गई है।
*बरामद सामान:*
4 देशी पिस्टल
3 जिंदा गोली (.315 बोर)
1 मैगजीन
2 खोखा (7.65 बोर)
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह समेत फारबिसगंज थाना के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
