ईरान पर बरस रही मिसाइलें, मिडिल ईस्ट के अमेरिकी बेसों पर पलटवार; अब तक 24 लोगों की मौत
इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान की ओर से लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया।
तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है। जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी है।
Source :
Dainik Jagran

