अमित की मौत हत्या या दुर्घटना का राज खुलेगा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तस्वीर
अमित की मौत हत्या या दुर्घटना का राज खुलेगा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तस्वीर

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): रोहतास जिला अंतर्गत कोचस थाना क्षेत्र चवरी गांव के नजदीक शनिवार को सड़क के किनारे गहरे खाई में गिरने से अमित नामक युवक की मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। चीत्कार एवं दहाड़ मारकर आज भी घर परिवार रो रहा है।जानकारी के अनुसार करगहर थाना क्षेत्र कुंभीला निवासी अमित कुमार बाइक के साथ कोचस जाने की बात अपने परिवार वालों से कही थी।
पर जाने के बाद वापस लौटकर घर नहीं आया। इधर परिवार वालों ने थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही करगहर पुलिस की कान खड़ी हो गई। थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ छानबीन शुरू कर दी। कोचस टोल प्लाजा व इंदौर टोल प्लाजा पर सीसी कैमरा जांच किया गया। युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को ये अहम सुराग मिला है। जिससे परत दर परत पूरी घटना का राज पुलिस खोल देगी।घटना कब कैसे तथा क्यों हुआ पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। ऐसे परिजनों द्वारा हत्या का संदेश व्यक्त कर सड़क जाम व हंगामा भी किया गया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बात सामने खुलकर आएगी। तब फिर कानून का चलेगा डंडा तो अपराधियों का होश पड़ जाएगा ठंडा।



