नीतीश कुमार एक बार फिर बन सकते हैं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नीतीश कुमार एक बार फिर बन सकते हैं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष


जे टी न्यूज़, पटना : बिहार में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। जदयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 24 मार्च नाम वापस लेने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। अगर अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव को लेकर दिल्ली स्थित जदयू के पार्टी कार्यालय में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मौजूदा हालात में नीतीश कुमार का फिर से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य रहते हुए पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button