घरेलू गैस की किल्लत व कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

घरेलू गैस की किल्लत व कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला


जे टी न्यूज,मधुबनी : गैस की कालाबाजारी, बेकाबू महंगाई और आम जनता के बंद चूल्हों के खिलाफ आज जिला कांग्रेस मधुबनी द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में सैकडों कार्यकर्त्ता शामिल होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद किया.इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी पहलुओं पर फिसड्डी साबित हो रही है. सरकार की गलत नीतियों के कारण महगाई चरम सीमा पार रही है. आमलोग त्रस्त है. गलत विदेश नीति के कारण गैस की कील्लत हो गई है.वैध तरीके से नंबर लगाने के बाद लोगों को गैस नहीं मिल रही है. कई गैस उपभोक्ता ने बताया कि मोबाईल में डीएसपी नंबर आने के बाद संबंधित गैस गोदाम में जाने पर बताया जा रहा है कि आपका गैस डिलिभर हो चुका है, यह साबित करता है कि गैस एजेंसिया कालाबाजारी कर वैध उपभोक्ताओं को परेशान कर रही. कांग्रेस पार्टी इन बातों को लेकर जोरदार आंदोलन चलायगी.


इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और कालाबाजारी ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का जीना दूभर कर दिया है। आज हालात यह हैं कि लोगों के घरों में चूल्हे बुझ रहे हैं, लेकिन सरकार मौन धारण किए बैठी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता मे संपन्न कार्यक्रम में टेकनाथ पाठक, मुकेश कुमार झा पप्पू, रमन कुमार झा, सुनील कुमार झा, अकील अंजूम, अखिलेश कुमार झा एव मदन राय समेत दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने संबोधित किया.

Related Articles

Back to top button