पुलिस हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा

पुलिस हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा


जे टी न्यूज़, कटिहार : बिहार के कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव को 2 अप्रैल की रात मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आज सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा

आक्रोशितलोगों ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जाम कर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने तत्काल प्रभाव से फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर कुंदन पटेल को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

Back to top button