नहीं रहे पंडौल के पूर्व विधायक सियाराम यादव, शोक की लहर

नहीं रहे पंडौल के पूर्व विधायक सियाराम यादव, शोक की लहर


जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी जिले के पंडौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सियाराम यादव का रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर शोक की लहर फैल गई। वे आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पंडौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। आपातकाल के दौरान दो साल तक मधुबनी, दरभंगा व डाल्टेनगंज की जेलों में रहे पूर्व विधायक सियाराम यादव को आपातकाल के बाद चुनाव में जनता पार्टी ने पंडौल विधान सभा से टिकट दिया था। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमुद रंजन झा को पराजित किया था। पूर्व विधायक सियाराम यादव का सीधा जुड़ाव जनता से होता था युवावस्था में ही समाज सेवा का व्रत ले चुके पूर्व विधायक ताउम्र अविवाहित रहे.

पूर्व विधायक सियाराम यादव के निधन पर सांसद डा. फैयाज अहमद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.शकील अहमद,पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ,विधायक आसिफ अहमद,पूर्व लोक अभियोजक दीना नाथ यादव, प्रो मुनेश्वर यादव, समाज सेवी राम सुदिष्ट यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रो अरुण कुमार, प्रो हरिश्चन्द्र यादव,पत्रकार लंबोदर झा, बिहार सेवा समिति के सचिव बिनोद कुमार यादव,डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत,राजद के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला महासचिव पवन यादव,रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व राजद नेता ब्रह्मानंद यादव,कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शितलांबर झा,मनोज कुमार पूर्वे,संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण गुप्ता सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button