हेडलाइन : विश्व पृथ्वी दिवस पर संत पॉल कॉलेज में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हेडलाइन : विश्व पृथ्वी दिवस पर संत पॉल कॉलेज में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिरसिंहपुर, समस्तीपुर : संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज, बिरसिंहपुर में 22 अप्रैल, 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों एवं शिक्षकों में जागरूकता फैलाना तथा “हमारी ऊर्जा, हमारा ग्रह ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी एवं सभी शिक्षकों के नेतृत्व में पौधरोपण से हुई। इस दौरान परिसर में हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

उद्घाटन भाषण में श्री मनोज कुमार ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं एस.एम. तहसीन आलम कादरी ने “हमारा ग्रह, हमारा शक्ति” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में श्री श्याम किशोर सिंह तथा प्रशिक्षुओं अभिषेक कुमार एवं शालिनी प्रिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
अंत में प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



