कला एवं संस्कृति विभाग के आह्वान पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान
राष्ट्रभक्ति की चेतना पैदा करने हेतु कला संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय एकता
कला एवं संस्कृति विभाग के आह्वान पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान
राष्ट्रभक्ति की चेतना पैदा करने हेतु कला संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय एकता
स्वतंत्रता, भावना से लवरेज दीखे समाजसेवी व कलाकार – किरण देव यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया/अलौली: कला एवं संस्कृति विभाग खगड़िया, बिहार सरकार एवं भारत सरकार के निर्देशालोक में ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा नारों के साथ तिरंगा यात्रा अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष आशा ममता फेसीलेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ता राष्ट्र भक्ति से लवरेज दिखे, एवं उत्साह पूर्वक भाग लिया।
समाजसेवी सा कवि किरण देव यादव ने कहा कि उक्त अभियान देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को घर-घर झंडा फहराने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने कहा कि शहीद देशभक्तों को याद एवं कोटि-कोटि नमन करते हैं। तथा देश की समृद्धि खुशहाली की कामना किया एवं विकसित भारत की निर्माण हेतु संकल्प को दोहराया।
उक्त अवसर पर वंदे मातरम के लेखन का 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम एवं जय हिंद जय भारत, भारत माता की जय का उद्घोष किया गया।
श्री यादव ने कहा कि कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम सर के निर्देश पर अलौली में 13 अगस्त को साइकिल जुलूस तिरंगा अभियान निकाला जाएगा एवं 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर नवोदय कवि गोष्ठी गीत संगीत नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं आशा कार्यकर्ता तथा समाज से भी कलाकारों पत्रकारों साहित्यकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विभा कुमारी अनिता कुमारी किरण माला आशा देवी अभिलाषा कुमारी सुंदर कुमारी करीना स्तुति कोमल निशा लक्ष्मी गुंजा निशु अंजू सुंदरमणी दीपांशु पीयूष अभिषेक अनमोल सुधांशु मधुकेश विवेक लालमणि जितेंद्र राजेश अरुण आदि ने भाग लिया।
इधर, बीडीओ सीओ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी विभाग के कर्मियों के द्वारा तिरंगा यात्रा जुलूस निकाला गया जो ब्लॉक परिसर से निकलकर खाना परिसर होते हुए ब्लॉक चौक होते पुनः ब्लॉक परिसर में समाप्त किया गया।

इधर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पीएम श्री राज्य संपोषित उच्चतर माध्यमिक के महाविद्यालय के सभागार में नशा मुक्ति अभियान के तहत मेडिटेशन सेशन प्रोग्राम आयोजित की गई जिसमें रंजीत रंजन प्रियंका जी अनीता जी सहित प्राचार्य मिथिलेश कुमार शिक्षक अमित जी राजीव जी प्रशांत जी पूजा जी दीपमाला जी सोनी जी मीनाक्षी जी आदि ने भाग लिये।




