राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज, खगड़िया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी अनुसूचित विभाग द्वारा जिला अध्यक्ष पप्पु कुमार पासवान के नेतृत्व में खगड़िया बलुआही स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा एवं शास्त्री जी के तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया, तथा आयोजित गोष्ठी में खगड़िया कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की इन दोनों महान शख्सियत की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगीl पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश डेलिगेट कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने कहा की महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का उपदेश देकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए तथा शास्त्री जी सादगी के प्रतीक थे उन्होंने जय किसान जय जवान का नारा देकर देश को नई दिशा दी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश,एआईसीसी सदस्य प्रीति वर्मा एवं बिनोद कुमार मालाकार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कियेl कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सूर्यनारायण वर्मा,बुद्धदेव प्रसाद यादव,अरुण कुमार अधिवक्ता,प्रदेश डेलिगेट उदय यादव,रामचंद्र यादव,प्रमोद राय,रविंद्र चौरसिया,प्रवीण कुमार पंकज,संतोष चंद्रवंशी,राजीव उर्फ गुड्डु, विवेकानंद शर्मा,राम प्रकाश चौरसिया,चन्दन कुमार यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थेl


