लखनऊ में निहारिका साहित्य मंच की ओर से विशिष्ट अतिथि सम्मान से हुईं सम्मानित
कवयित्री प्रतिभा इन्दु को ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026’
लखनऊ में निहारिका साहित्य मंच की ओर से विशिष्ट अतिथि सम्मान से हुईं सम्मानि

जे टी न्यूज, लखनऊ: राजस्थान के भिवाड़ी की चर्चित कवयित्री प्रतिभा इन्दु को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। निहारिका साहित्य मंच, कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उन्हें विशिष्ट अतिथि सम्मान भी दिया गया।
प्रतिभा इन्दु अंतरराष्ट्रीय गीतकार जवाहर इन्दु की पुत्री हैं। साहित्यिक परिवेश में पली-बढ़ीं प्रतिभा इन्दु ने कम समय में ही अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से साहित्य जगत में पहचान बनाई है। उनकी साहित्यिक सक्रियता देश के साथ-साथ विदेशों में भी पाठकों एवं साहित्यप्रेमियों तक पहुंची है।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा इन्दु को महादेवी वर्मा के नाम से जुड़े सम्मान से सम्मानित किया जाना साहित्यिक दृष्टि से गौरव का विषय है। महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण कवयित्री एवं लेखिका रही हैं और उनकी साहित्यिक परंपरा में संवेदना, मानवीयता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का विशेष स्थान रहा है।
प्रतिभा इन्दु के साहित्यिक संस्कारों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनके पिता जवाहर इन्दु स्वयं प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय गीतकार रहे हैं। साहित्य और गीत-सृजन के इसी पारिवारिक वातावरण का प्रभाव
प्रतिभा इन्दु की रचनात्मक यात्रा में भी दिखाई देता हैl

कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों ने प्रतिभा इन्दु को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की। महादेवी वर्मा के नाम से जुड़े सम्मान से सम्मानित होने को उनके साहित्यिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
