संविधान के मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी : मनोज विश्वास
संविधान के मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी : मनोज विश्वास
जे टी न्यूज, मधेपुरा: मधेपुरा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं संविधान बचाओ पदयात्रा सम्मान समारोह में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक मनोज विश्वास ने जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। संविधान के मूल्यों की रक्षा और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए मधेपुरा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने मधेपुरा में कांग्रेस परिवार के साथ बिताए समय को आत्मीय और स्मरणीय बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।

