राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वर स्थान पूर्वी, दरभंगा में छह शिक्षकों ने किया योगदान

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वर स्थान पूर्वी, दरभंगा में छह शिक्षकों ने किया योगदान

जे टी न्यूज, कुशेश्वर स्थान पूर्वी, दरभंगा: राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वर स्थान पूर्वी, दरभंगा में आज विभिन्न विषयों में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों ने योगदान किया। महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय में राजीव कुमार तथा मनीषा कुमारी, अंग्रेजी में मालाकार शेफाली, हिंदी में पंचदेव प्रसाद, अभिषेक सौरभ तथा राजनीति विज्ञान में अनंत आनंद असिस्टेंट प्रोफेसर ने योगदान दिया।

नव नियुक्त शिक्षकों के योगदान से महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कुशेश्वर यादव ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए शिक्षकों के योगदान से महाविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को संबंधित विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

नवनियुक्त शिक्षकों ने भी महाविद्यालय में योगदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button