बेतिया में सीटू ने मई दिवस मनाया

बेतिया में सीटू ने मई दिवस मनाया

जे टी न्यूज, बेतिया: भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मई दिवस के अवसर पर राज देवड़ी स्थित टांगा चालक कल्याण संघ पड़ाव पर घनघोर वर्षा के बीच अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई।

उसके बाद रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में सीटू कार्यालय में किसान सभा के नेता चांदसी प्रसाद यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और नारे लगाए गए।इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव,राज्य कमिटी सदस्य नीरज बरनवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा,गुड्डू,अशर्फी चौधरी, दिलजान, राधेश्याम साह, सुकट ,सुहैल आदि शामिल थे।

वक्ताओं ने बताया कि 8 घंटे काम के अधिकार के लिए 1886 ई में अमेरिका के शिकागो में मजदूरों ने जुलूस निकाला था।जिस पर गोलियां चलाई गई।जिसमें अनेक मजदूर शहीद हो गए।उनके शहादत के बलीवेदी पर पूरी दुनिया के मजदूरों को 8 घंटे काम का अधिकार मिला था।आज मोदी सरकार हमारे उस अधिकार को छीन कर 12 घंटे काम कराना चाहती है।हमारे 44 श्रम कानूनो को समाप्त कर 4 श्रम संहिता में बदल दिया है। हमें इस मजदूर विरोधी मोदी सरकार के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन खड़ा करना है।

Related Articles

Back to top button