अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर “दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह 2026” का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर “दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह 2026” का आयोजन

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत मन्नीपुर मंदिर के पास स्थित पनासिया नर्सिंग कॉलेज के सभा कक्ष में “दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह 2026″ का आयोजन किया गया l समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दीप प्रज्वलित कर किया l समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का विषय है “ हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं l” अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है जो हर साल 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति पर इस पेशे के प्रभाव को मान्यता देना है, साथ ही वैश्विक स्तर पर नर्सों की स्वीकृति, समर्थन और समावेश को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि नर्स का पूरा रूप नोबल, अंडरस्टैंडिंग, रिस्पॉन्सिबल, सिंपैथेटिक और एफिशिएंट है l नर्सिंग छात्राओं से कहा कि आपको प्रतिदिन सात नैतिक सिद्धांतों को अपने जीवन में शामिल करने में मदद करेंगे। यह स्मरणीय सूत्र न्याय, परोपकार, जवाबदेही, निष्ठा, स्वायत्तता, अहिंसा और सत्यनिष्ठा है l जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और सहानुभूति का दूसरा नाम ही नर्स है l

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया l मौके पर बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रजीउल इस्लाम रिज्जू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला पार्षद हेमंत यादव, शिक्षाविद मोo अंजुम, मुख्य प्रबंधक मोo कमर जावेद, डायरेक्टर मोo शरीफ आलम उस्मानी, प्रशासनिक अधिकारी रोशन शरण, प्रिंसिपल सयुज कुमार विश्वास, वॉइस प्रिंसिपल शिवशंकर शर्मा, समाजसेवी एहसानुल हक चुनें, मोo तबरेज, मोo अरमान अली, मोo तौफीक उमर, राजद नेता राकेश कुमार राय, सहायक प्रोफेसर स्मिता जोशेफ, मोo अमरोज, मोo आमिर सोहैल, अम्बर जॉन, स्वाति कुमारी, तन्नू कुमारी, संदर्शी कुमारी, आकाश कुमार, विकास कुमार, ज्योति कुमारी, प्रिंस कुमार, कुमारी वंदना, हुसैन दानिश, मुस्कान कुमारी, मिशा सिन्हा मोo अमरोज, संदीप सरकार, कोमल कुमारी, रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे l