अनोखी शादी : 60 साल के बुजुर्ग को हुआ प्यार पंचायत ने मंदिर में कराई शादी

अनोखी शादी : 60 साल के बुजुर्ग को हुआ प्यार पंचायत ने मंदिर में कराई शादी

जे टी न्यूज़, कटिहार : बिहार के कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहाँ 60 साल के एक बुजुर्ग और एक महिला के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

हंगामा बढ़ा, पंचायत जुटी और आखिरकार गांव वालों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी। अब यह अनोखी शादी सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में एक अनोखी प्रेम कहानी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। धीरे-धीरे यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया। गांव की गलियों में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोगों की भीड़ जुट गई। कोई समझाने में लगा था, तो कोई तमाशा देखने में। लेकिन दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे और एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहते रहे। गांव की गलियों में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोगों की भीड़ जुट गई। कोई समझाने में लगा था, तो कोई तमाशा देखने में। लेकिन दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे और एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहते रहे। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों और पंचायत के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद फैसला लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए ताकि विवाद खत्म हो सके। फिर पूरे गांव की मौजूदगी में दोनों को मंदिर ले जाया गया।

मंत्रोच्चार के बीच बुजुर्ग प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। अब यह अनोखी शादी पूरे कटिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल Media पर भी लोग इस खबर को जमकर शेयर कर रहे हैं। कई लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे हैरानी भरी घटना कह रहे हैं।

लेकिन इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।

Related Articles

Back to top button