एक स्वाभिमानी स्वावलंबी ईमानदार प्रखर पत्रकार गीता यादव मजदूरी करने को विवश
गीता यादव सच्चे अर्थों में ईमानदार स्वावलंबी अनुभवी पारदर्शी निष्पक्ष निर्भीक निडर प्रखर पत्रकार हैं – किरण देव यादव
प्रखर पत्रकार गीता यादव को सम्मानित करने, प्रोत्साहित करने, आर्थिक मदद करने की सरकार प्रशासन से किया मांग

जे टी न्यूज, खगड़िया: जहां एक ओर पत्रकारिता मजदूरी है, पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार पत्राचार का मजदूरी करते हैं तो वहीं दूसरी ओर पत्रकार गीता यादव निजी जिंदगी में भी मजदूरी करने को मजबूर हैं।
उक्त बातें समाजसेवी किरण देव यादव ने पत्रकार गीता यादव का फोटो को शेयर करते हुए कहा। फोटो में स्पष्ट तौर पर पत्रकार गीता यादव घर निर्माण कार्य में बालू गिट्टी सीमेंट का बना मसाला का तेगाड़ी उठाकर मजदूरी करते दीख रहे हैं। उक्त तस्वीर गीता यादव का प्रखरता निर्भीकता निडरता ईमानदारी स्वाभिमान स्वावलंबन का प्रतीक है, जीता जागता उदाहरण है। आज गीता यादव तंगहाली की जिंदगी जीने को विवश है। सुधि लेने वाला कोई नहीं है। किसी उद्धारक मददगार का इंतजार है जो सच्चे अर्थों में पत्रकारिता को सम्मान दे सके। यूं तो किसी प्रेस दिवस पर या फिर किसी कार्यक्रम में आज तक पत्रकारों को सम्मान नहीं मिली है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव ने कहा कि जहां आज एक और कई तथा पत्रकार फेसबुक इंस्टाग्राम युट्यूबर सोशल पोर्टल चैनल पर समाचार चलाकर अपनी मुकाम एवं मंजिल हासिल कर रहे हैं। पैदल से चलकर मोटरसाइकिल सहित चार चक्का गाड़ी से दौड़ने लगे हैं। कोई शॉर्टकट तो कोई लंबे संघर्ष के बाद अपनी लोकप्रियता पहचान बनाए हैं। कोई सही कोई गलत तरीके से भी पीत पत्रकारिता कर पत्रकारिता का गरिमा गिरायें हैं तो कोई स्वच्छ पारदर्शी पत्रकारिता कर पत्रकारिता का गरिमा बढ़ाएं है। पत्रकार गीता यादव का उत्कृष्ट समाचार लेखन प्रकाशन प्रसारण एक मिशाल है। गीता यादव पत्रकारिता के क्षेत्र में महानतम योगदान दिया है जिसे प्रोत्साहित सम्मानित करने की जरूरत है। गीता यादव के जज्बे को सलाम है।
जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि गीता यादव एक साधारण निम्नतम परिवार से परवत्ता मरैया अरैया का गौरव हैं जो खगड़िया में एक ईमानदार छवि के रूप में जाने जाते हैं। सम्मानित पत्रकार गीता यादव के गले में ट्यूमर की बीमारी है लंबे अरसे से आर्थिक अभाव के कारण इलाज ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। पारिवारिक जिम्मेवारी के साथ-साथ सामाजिक पत्रकारिता की जिम्मेदारी संघर्ष बखूबी निभा रहे हैं। आर्थिक संकट के बावजूद पत्रकार गीता यादव अपनी स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किये। इन्होंने पत्रकारिता से पूर्व बस स्टैंड एवं बस में करणी की भूमिका निभा चुके हैं।
पत्रकार गीता यादव प्रिंट मीडिया झंझट टाइम्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी जुड़े हैं। तथा जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के संयुक्त सचिव के रूप में भी अपनी महतीं भूमिका निभा रहे है। यह पीत पत्रकारिता से पड़े स्वच्छ सुंदर संघर्षील पत्रकारिता, ईमानदार निर्भीक निडर पारदर्शी पत्रकारिता कर पत्रकारिता की गरिमा को निरंतर बढ़ा रहे हैं।

समाजसेवी किरण देव यादव ने प्रखर पत्रकार गीता यादव सरीखे पत्रकारों को जिला प्रशासन एवं सरकार से सम्मानित करने, आर्थिक सहयोग करने, प्रोत्साहित करने की मांग किया है।


