नीट की परीक्षा पेपर लीक होने के दोषी प्रधानमंत्री इस्तीफा दो

नीट की परीक्षा पेपर लीक होने के दोषी प्रधानमंत्री इस्तीफा दो

जे टी न्यूज़, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी द्वारा नीट पेपर लीक मामले के दोषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोवा बाबू चौक बेतिया पर पुतला दहन किया गया।इसके पूर्व रिक्शा मजदूर सभा भवन मीना बाजार से मार्च निकाला गया ।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि जब भी परीक्षा हो रही है।उसके पेपर लीक हो रहे हैं और उसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता हो रही है।इसके बाद भी दोषियों को बचाने का काम केन्द्र सरकार कर रही है।

जो छात्र रात दिन एक करके 18 घंटे तक जग कर तैयारी कर परीक्षा में सफलता की उम्मीद करते हैं।तब तक पेपर लीक होने की सूचना मिलती है।उन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उसी तरह बी पी एस सी द्वारा आयोजित TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के लिए पटना में छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर भाजपा सरकार द्वारा लाठियां चलाई जा रही है। दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था की ढ़िढोड़ा पीटने वाले प्रधानमंत्री आज देश की अर्थ व्यवस्था को बचाने के लिए देश की जनता को तथा मंगलसूत्र नहीं खरीदने की नसीहत महिलाओं को दे रहे हैं।उनके इस कारवाई का कड़ा विरोध किया गया। इस कार्यक्रम में सीपीआईएम पश्चिम चम्पारण जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव,सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा,बेतिया लोकल कमिटी के सचिव सुशील श्रीवास्तव,किसान सभा के संजय कुमार राव, पल्लोदार संघ के अनिल कुमार,रामेश्वर महतो,राधेश्याम साह,गुड्डू मियां , आस महमद ,अशर्फी चौधरी,भिखारी पटेल आदि शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button