बंगाल ज्वेलरी शोरूम लूटकांड का समस्तीपुर कनेक्शन, STF ने युवक को दबोचा
बंगाल ज्वेलरी शोरूम लूटकांड का समस्तीपुर कनेक्शन, STF ने युवक को दबोचा
जे टी न्यू
ज, समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आ रही है, जहां पश्चिम बंगाल में हुए चर्चित ज्वेलरी शोरूम लूटकांड मामले में STF ने समस्तीपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 5 किलो आभूषण लूट मामले में STF लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में समस्तीपुर से अमन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और उसके पास से भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल पूरे मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।



